Tuesday, October 20th, 2026

साल भर बाद राज्य की निचली अदालतों में शुरू हुआ नियमित कामकाज

रायपुर
कोरोना लॉकडाउन के समय से जिला न्यायालयों में कार्यावधि को लेकर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने सुनवाई अवधि को सीमित कर दिया था लेकिन मंगलवार को उच्च न्यायालय द्वारा जारी आदेश के बाद बुधवार से राज्य की सभी जिला न्यायालयों में कामकाज पूर्व की तरह ही फिर से शुरू हो गया है। हालांकि आज अदालत में पहला दिन होने की वजह हमेशा रहने वाली पक्षकारों की भीड़ कम रही।

निज अदालतों में कामकाज को सीमित कर दिया गय था। आज से सभी अदालतों में प्रत्यक्ष सुनवाई शुरू कर दी गई है।

हाईकोर्ट प्रशासन की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए सभी अदालतों को 3 फरवरी से खोला जा रहा है और नियमित रूप से इनमें सुनवाई होगी तथा नये केस फाइल किये जा सकेंगे। ज्ञात हो कि कोरोना के कारण पिछले अप्रैल माह से हाईकोर्ट सहित निचली अदालतों का कामकाज बाधित रहा। गंभीर प्रकृति के मामलों को जिला एवं सत्र न्यायालय में सुने गये। कुछ सुनवाई वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से भी होती रही। बाद में अधिकतम तीन न्यायालयों को रोटेशन के आधार पर खोलने की अनुमति प्रदान की गई थी। अब आज से सभी अदालतों में नियमित रूप से कामकाज शुरू कर दिया गया है।

 

Source : Agency

पाठको की राय